शिक्षा का एक व्यापक अध्ययन क्षेत्र है। इसका सम्बन्ध तीन प्रमुख प्रक्रियाओं यथा-शिक्षण, प्रशिक्षण तथा अनुदेशन से है। इसका मुख्य लक्ष्य है कि अध्यापन को कैसे प्रभावकारी बनाया जाए। शैक्षिक तकनीकी के उचित प्रयोग से शिक्षण को प्रभावकारी और अधिगम को सरल बनाया जा सकता है इन्हीं प्रयोगों को खोजने का प्रयास इस पुस्तक में किया गया है। प्रस्तुत पुस्तक बी.ए., एम.ए. (शिक्षा शास्त्र) बी.एड. और एम.एड. के विद्यार्थियों की आवश्यकता को ध्यान में रखकर लिखी गई है। इस पुस्तक को बारह अध्यायों में समेकित किया गया है।